RBI Office Attendant Online Form 2026 अब जारी कर दिया गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिस अटेंडेंट (चपरासी) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगें हैं। इस भर्ती में केवल 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, इसलिए अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भरना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और भाषा परीक्षण का समावेश होगा।
RBI Bank Office Attendant Online Form 2026 – Start
(10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका)
यदि आप बैंक में सरकारी नौकरी पाने की सपना देख हैं और आपकी पढ़ाई 10वीं कक्षा तक ही है, तो आपके लिए एक रोमांचक अवसर आया है। Reserve Bank of India (RBI) ने वर्ष 2026 के लिए कार्यालय सहायक (उपचारीक स्टाफ) पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब प्रारंभ हो चुकी है।
यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, जो थोड़ी पढ़ाई के साथ स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।
RBI Office Attendant भर्ती 2026 क्या है?
आरबीआई कार्यालय सहायक (RBI Office Attendant) को आमतौर पर चपरासी के नाम से जाना जाता है। इस पद पर काम करने वालों का मुख्य कार्य बैंक के रोज़ाना के कामकाज में मदद करना होता है, जैसे कि:
– फाइलों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाना
– कार्यालय की सफाई में मदद करना
– अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुसरण करना
यह आरबीआई (RBI) की स्थायी नौकरी होती है, जिसमें कर्मचारियों को अच्छी वेतन और सरकारी सुविधाएं भी दी जाती हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 04 फरवरी 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 04 फरवरी 2026
लिखित परीक्षा (संभावित): 28 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक
सलाह: आखिरी तारीख का इंतजार न करें, जल्दी फॉर्म भर दें।
कुल पद (Vacancy Details)
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 04 फरवरी 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 04 फरवरी 2026
लिखित परीक्षा (संभावित): 28 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक
सलाह: आखिरी तारीख का इंतजार न करें, जल्दी फॉर्म भर दें।
कुल पद (Vacancy Details)
पद का नाम: कार्यालय सहायक (Office Attendant)
कुल पद: लगभग 570+ पद
पद अलग-अलग RBI कार्यालयों के लिए हैं।
योग्यता (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता:
•उम्मीदवार को न्यूनतम 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
•अगर कोई उमीदवार ग्रैजुएशन या उससे उच्च शिक्षा प्राप्त किया हो तो आवेदन नहीं कर सकते।
आयु सीमा:
– न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
– अधिकतम आयु: 25 वर्ष
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwBD) के लिए सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी दिया गया है।
भाषाओं का ज्ञान:
उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है, जहां से वे आवेदन कर रहे हैं।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
General / OBC / EWS: ₹450 + (GST 18% Extra)
SC / ST / PwBD / Ex-Servicemen: ₹50 +(GST 18% Extra)
फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
RBI Office Attendant भर्ती 2026 में चयन 3 चरणों में किया जाएगा:
1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी
2. लोकल लैंग्वेज टेस्ट (LPT) होगा
3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगी
मुख्य बात – इसमें इंटरव्यू नहीं होता, यही सबसे बड़ी खासियत है।
लिखित परीक्षा का पैटर्न
प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगे
इसमें विषय शामिल होंगे:
गणित, रीजनिंग, अंग्रेज़ी, सामान्य ज्ञान
परीक्षा बिल्कुल आसान स्तर की होती है, नियमित अभ्यास से आसानी से पास की जा सकती है। ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
RBI Office Attendant Online Form 2026 कैसे भरें?
फॉर्म भरने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया नीचे दी गई है:
RBI की आधिकारिक (Official) वेबसाइट पर जाएं
Recruitment / Opportunities सेक्शन खोलें
Office Attendant Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें
नया रजिस्ट्रेशन करें
लॉगिन करके फॉर्म भरें
फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
आवेदन शुल्क जमा करें
फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें
RBI Office Attendant की सैलरी
शुरुआती सैलरी: ₹18,000 – ₹22,000 प्रति माह (लगभग)
इसके अलावा:
DA, HRA, मेडिकल सुविधा, पेंशन, LTC
कुल मिलाकर यह एक बहुत सुरक्षित और सम्मानजनक नौकरी है।
RBI Office Attendant भर्ती क्यों खास है?
– 10वीं पास उमीदवारो के लिए
– RBI जैसी बड़ी संस्था है
– इंटरव्यू नहीं होगा
– स्थायी सरकारी नौकरी है
– अच्छी सैलरी और सुविधाएं भी दी जाएगी
– क्या 12वीं कक्षा पास कर चुके व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन स्नातक की डिग्री वाले व्यक्ति नहीं कर सकते।
– क्या महिला उम्मीदवार भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं?
हाँ, महिला उम्मीदवार पूरी तरह से आवेदन करने के योग्य हैं।
– क्या परीक्षा की कठिनाई स्तर ज्यादा है?
नहीं, परीक्षा का स्तर बहुत आसान से मध्यम होता है। बिल्कुल कम स्तर है।
– क्या फॉर्म ऑफलाइन भरने का विकल्प है?
नहीं, आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है।
निष्कर्ष
यदि आपने 10वीं तक पढ़ाई कर ली है , पास हों गए है और बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो RBI ऑफिस अटेंडेंट ऑनलाइन फॉर्म 2026 आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। सही समय पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी करने चालू कर दे।
Note – छात्रो से ये अनुरोध किया जाता है की वो अपना फॉर्म भरने से पहले Official Notification को ध्यान से जरूर पढे उसके बाद ही अपना फॉर्म भरे ।