Up Police Sipahi Bharti की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी और संतोषजनक खबर आई है। लंबे समय से अभ्यर्थी जिस बदलाव की मांग कर रहे थे, अब वह सपना सच होता हुआ दिखाई दे रहा है।
UP Police Sipahi Bharti परीक्षा में अब नेगेटिव मार्किंग नहीं रहेगी।
इस फैसला का लाभ विशेष रूप से उन उम्मीदवारों को होगा जो डर के कारण कई प्रश्न छोड़ देते थे। अब उन्हें बिना किसी डर के अधिक से अधिक सवाल हल करने का अवसर मिलेगा।
पहले क्या थी व्यवस्था?
अब तक यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में यह नियम था कि—
अगर आपने किसी सवाल का गलत जवाब दिया,तो आपके अंक काट लिए जाता था
इसी को Negative Marking कहा जाता है
इस वजह से कई बार उम्मीदवार बहुत से सवाल जानते हुए भी छोड़ देते थे, क्योंकि गलत होने का डर बना रहता था।
अब क्या बदला है?
गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं कटेगा
✓ सिर्फ सही उत्तर पर ही नंबर मिलेंगे
✓ गलत जवाब देने पर न फायदा, न नुकसान
यानि अब परीक्षा में Zero Risk सिस्टम लागू होगा। और बिना डरे परीक्षा में सही रिजल्ट ला सकते है
अभ्यर्थियों को क्या-क्या फायदे होंगे?
1. डर खत्म होगा
अब परीक्षार्थीयो को यह सोचकर डरने की आवश्यकता नहीं है कि “अगर गलती हुई तो अंक काट दिया जाएगा।
2. ज्यादा से ज्यादा सवाल को हल करने की संभावना
अब आप ऐसे प्रश्नों को भी प्रयास कर सकते हैं जिनमें थोड़ी कंफ्यूज है।
3. मेरिट बढ़ने की संभावना
जो उम्मीदवार को ज्यादा जानकारी है और ज्ञान में आगे हैं, वे अधिक मेहनत कर बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं।
4. नए छात्रों को लाभ
जो लोग पहली बार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, उन्हें भी विश्वास मिलेगा।
अब तैयारी की रणनीति कैसे बदलें?
Negative Marking हटने के साथ – साथ तैयारी का तरीका भी थोड़ा बदलना चाहिए—
* सभी सवालो को ध्यान से पढ़ें
* जो सवाल बिल्कुल नहीं आते, उन्हें छोड़ सकते हैं
* जिनमें 50% भी समझ है, उन्हें ट्राई करें
* टाइम मैनेजमेंट पर ज्यादा ध्यान दें
सिलेबस और परीक्षा पैटर्न पर असर पड़ेगा?
सिलेबस में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।
परीक्षा का स्लोबस वही रहेगा, लेकिन—
प्रतिस्पर्धा थोड़ी और कड़ी हो सकती है
कटऑफ बढ़ने की संभावना भी है
इसलिए तैयारी में कोई ढिलाई नहीं करनी चाहिए। और कड़ी मेहनत करना जरूरी है ।
यह नियम कब से लागू होगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बदलाव आगामी UP police Sipahi bharti (संभावित 2026) से लागू होने की संभावना किया जा सकता है। फिर भी, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि—
आधिकारिक नोटिफिकेशन के आने तक अंतिम पुष्टि का इंतजार करें।
किन भर्तियों में लागू हो सकता है?
संभावना है कि यह नियम— UP Police Sipahi (Constable), Jail Warder, Fireman जैसी परीक्षाओं में लागू किया जा सकता है, लेकिन अंतिम फैसला बोर्ड के नोटिफिकेशन पर निर्भर करेगा।
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह- अफवाहों पर भरोसा न करें, UPPRPB की आधिकारिक , वेबसाइट पर नजर रखें, तैयारी पूरी मेहनत से जारी रखें, और मॉक टेस्ट जरूर दें
निष्कर्ष (Conclusion)
Up Police Sipahi Bharti में nigetive marking को समाप्त करना एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय है। इससे परीक्षा की निष्पक्षता में सुधार होगा और मेहनती उम्मीदवारों को सफलता प्राप्त करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
यदि आप यूपी पुलिस की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपका सुनहरा अवसर हो सकता है। पूरी मेहनत से पढ़ाई करें, सफलता आपके कदम जरूर चूमेंगी।

