IPL Auction 2026: इस ऑक्शन में एक ऐसा नाम उभरा है जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हम बात कर रहे हैं कार्तिक शर्मा की। राजस्थान के इस युवा खिलाड़ी को Chennai Super Kings (CSK) ने 14.20 करोड़ रुपए की बोली में खरीदा! यह राशि उनकी बेस प्राइस 30 लाख रूपये से कहीं अधिक है।
कार्तिक शर्मा एक अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, अर्थात् उन्होंने अभी तक इंडियन नेशनल टीम में अपनी जगह नहीं बनाई है। हालांकि, CSK जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी ने उनके टैलेंट पर भरोसा करते हुए इतनी बड़ी राशि खर्च की है, जो बताता है कि टीम उनके टैलेंट को लेकर कितनी उत्सुक है।
कौन हैं कार्तिक शर्मा?
कार्तिक एक ऐसे विकेटकीपर-बैट्समैन हैं जिनका T20 में प्रदर्शन असाधारण है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट, विशेष रूप से Syed Mushtaq Ali Trophy में, बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। वे केवल एक रन बनाने वाले खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि विकेटकीपिंग में भी माहिर हैं। ऐसे खिलाड़ी जो दोनों में टैलेंट रखते हैं, टी20 क्रिकेट में जरूरी होते हैं।
IPL 2026 ऑक्शन का जलवा
जब ऑक्शन का दिन आया, तो कार्तिक का नाम सुनते ही CSK ने बोली लगाना शुरू कर दिया। शुरुआत में, अन्य टीमें जैसे Mumbai Indians, KKR और Sunrisers Hyderabad भी उनको पाने के लिए मुक़ाबला कर रही थीं। लेकिन लास्ट में CSK ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने में सफल रहे। CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कार्तिक के बारे में कहा कि उनके पास सभी वो गुण हैं, जो टी20 मैच में टीम के लिए खेल को बदलने की साहस रखते हैं।
इस रिकॉर्ड बोली के साथ, कार्तिक शर्मा अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों में से एक सबसे महंगे बन गए हैं, और उनका नाम अब IPL के इतिहास में दर्ज हो गया है। CSK फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है।
क्यों इतनी डिमांड?
कार्तिक शर्मा की मांग का कारण केवल उनका नाम नहीं है। उनके घरेलू मैचों में प्रदर्शन और खासकर डेथ ओवरों में उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने उन्हें खास पहचान दिलाई है। टी20 क्रिकेट में ऐसे खिलाड़ी, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग का भी हुनर रखते हैं, टीम की ताकत को और बढ़ाते हैं।
भविष्य की उम्मीदें
ऑक्शन से इतनी भारी रकम मिलने के बाद कार्तिक पर अब उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। यदि वे IPL में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो न केवल CSK बल्कि भारत की राष्ट्रीय टीम में भी उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है। उनके जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए IPL सबसे बड़ा मंच होता है, जहां वे खुद को साबित कर सकते हैं।
निष्कर्स
कार्तिक शर्मा का नाम IPL 2026 ऑक्शन में सुनकर क्रिकेट फैंस के चेहरे पर खुशी की लहर है। यह दिखता है कि मेहनत और टैलेंट रखने वाले नए और युवा खिलाड़ियों को भी बड़ी टीमों द्वारा मौका दिया जाता है। CSK के लिए यह एक स्ट्रांग एडिशन है, और कार्तिक शर्मा के लिए यह उनके IPL करियर की शुरुआत है। अब देखना होगा कि वे अपनी टैलेंट का कितना अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

