Site icon Khabare Taza

India Post GDS Bharti 2026: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, 30,000 पद, बिना परीक्षा सीधी नौकरी, देखिए पूरी जानकारी

India Post GDS Bharti 2026भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती है, जिसमें 10वीं पास उम्मीदवारों का चयन किया जाता है, बिना परीक्षा के केवल मेरिट के आधार पर किया जाता है। इस भर्ती में विभिन्न पद जैसे BPM (ग्रामीण डाक परीक्षक), ABPM (सहायक ग्रामीण डाक परीक्षक) और ग्रामीन डाक सेवक शामिल हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होती है, और चयन प्रक्रिया 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के माध्यम से की जाती है।

GDS भर्ती नोटिफिकेशन 2026: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

यदि आपने 10वीं कक्षा पास कर ली है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो India Post GDS Bharti 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। भारतीय डाक विभाग हर साल ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों पदों पर भर्ती लेता है, जिसमें न तो कोई लिखित परीक्षा होती है और न ही इंटरव्यू होती है। केवल आपके 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से निर्धारण करते हैं।

इस लेख में हम GDS भर्ती 2026 से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी सरल भाषा में प्रदान करेंगे।

GDS भर्ती 2026 क्या है?

GDS का पूरा नाम ग्रामीण डाक सेवक है। यह भर्ती ग्रामीण डाक सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की जाती है। इस भर्ती के अंतर्गत मुख्य रूप से तीन पद होते हैं:
– ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM)
– असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM)
– डाक सेवक (GDS)

ये सभी पद ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित होते हैं और इनका कार्य स्थानीय क्षेत्रों से संबंधित होता है।

GDS Bharti 2026 Vacancy (संभावित पद)

मीडिया की खबरों और पूर्व के रुझानों के आधार पर, 2026 में GDS भर्ती के लिए लगभग 28,000 से 30,000 पदों की घोषणा की जाने की संभावना है। हालांकि, सही आंकड़े तभी स्पष्ट होंगे जब आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीखें (Expected Dates), GDS भर्ती 2026 कब तक आएगी

वर्तमान में, India Post GDS भर्ती 2026 का आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन पिछले वर्षों के रुझान और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निम्नलिखित संभावनाएँ हैं:

संभावित समय
– नोटिफिकेशन: जनवरी 2026 के लास्ट सप्ताह में आने की संभावना है
– ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ: अधिसूचना के साथ या एक-दो दिन बाद होगी
– आवेदन की अंतिम तिथि: फरवरी 2026 के पहले दूसरे सप्ताह तक
– मेरिट लिस्ट जारी: फरवरी–मार्च 2026
यानी, संक्षेप में कहा जाए तो:
GDS भर्ती 2026 पूरी संभावना है कि जनवरी 2026 में किसी समय जारी हो जाएगी।

GDS भर्ती 2026 योग्यता (Eligibility)

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
10वीं कक्षा में गणित और अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य है।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आरक्षित वर्गों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी।

स्थानीय भाषा का ज्ञान
जिस राज्य या सर्कल से आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक है।
स्थानीय भाषा 10वीं कक्षा तक पढ़ी होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

GDS भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें:
कोई परीक्षा नहीं
कोई इंटरव्यू नहीं
चयन सिर्फ 10वीं के अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर होता है।
जिसके नंबर ज्यादा, उसकी मेरिट ऊपर।

GDS सैलरी कितनी होती है?

पद के अनुसार सैलरी अलग-अलग होती है:
BPM: ₹12,000 – ₹29,380 प्रति माह मिलता हैं
ABPM / GDS: ₹10,000 – ₹24,470 प्रति माह मिलता हैं
इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलते हैं।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

General / OBC / EWS: ₹100
SC / ST / महिला / दिव्यांग: ₹0 (कोई शुल्क नहीं)

GDS Bharti 2026 में आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
indiapostgdsonline.gov.in
रजिस्ट्रेशन करें
जरूरी जानकारी भरें
10वीं की मार्कशीट अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें, फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें

जरूरी दस्तावेज

10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और ईमेल ID

क्या GDS भर्ती के लिए कोई परीक्षा आयोजित की जाती है?
नहीं, इस भर्ती प्रक्रिया में कोई परीक्षा नहीं होती।

क्या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
हां, 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन के लिए पात्र हैं, लेकिन मेरिट सूची केवल 10वीं के अंकों के आधार पर बनती है।

क्या कोई व्यक्ति एक से अधिक राज्य में आवेदन कर सकता है?
नहीं, उम्मीदवार केवल एक सर्कल में ही आवेदन कर सकते हैं।

 

निष्कर्ष

अगर आप कम पढ़ाई के साथ सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं, तो India Post GDS Bharti 2026 आपके लिए एक सुनहरा मौका है। बिना किसी परीक्षा के, सीधी मेरिट के आधार पर और सम्मानजनक वेतन के साथ, यह 10वीं पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन विकल्प है।
जैसे ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा, तुरंत आवेदन करने की तैयारी रखें।

Exit mobile version