Akhanda 2: तेलुगु सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता नंदमुरी बालकृष्णा फिर से अपने दर्शकों के लिए शानदार एक्शन और भक्ति के रंग में नजर आ रहे हैं। उनकी 2021 में रिलीज हुई फिल्म “Akhanda” ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल मचाया था, और अब इसका सिक्वल “Akhanda 2:Thaandavam” दर्शकों की अपेक्षाओं के अनुरूप खड़ा होने की कोशिश कर रहा है।तेलुगु सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता नंदमुरी बालकृष्णा फिर से अपने दर्शकों के लिए शानदार एक्शन और भक्ति के रंग में नजर आ रहे हैं। उनकी 2021 में रिलीज हुई फिल्म “अखंडा” ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल मचाया था, और अब इसका सीक्वल “अखंडा 2: थांडवम” दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरने की कोशिश कर रहा है।
यह फिल्म केवल एक एक्शन ड्रामा नहीं है, बल्कि इसमें आस्था, धर्म, न्याय और शक्ति का एक जोरदार संगम को दिखाया गया है।
कहानी (Story Review)
अखंडा 2 की कहानी उसी स्थान से आरंभ होती है, जहां पहले भाग ख़त्म हुआ था। इस बार बालकृष्णा अघोर शिव भक्त के रूप में फिर से सामने आते हैं, जो अन्याय और अधर्म के विरुद्ध डटकर खड़े होते हैं। कहानी में बढ़ती हुई चुनौतियाँ हैं, दुश्मन और भी अधिक शक्तिशाली हैं, और संघर्ष की गहराई और भी बढ़ गई है।
इस फिल्म में धर्म, शक्ति और अपराध के बीच का टकराव उभरकर सामने आता है। भले ही कहानी में कुछ नया ना लगे, लेकिन इसकी सीन इतने प्रभावशाली है कि दर्शक अंत तक बंधे रहते हैं। विशेष रूप से, फिल्म में शिव ताण्डव, मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक ऊर्जा को भव्यता के साथ दिखाया गया है।
अभिनय (Acting)
नंदमुरी बालकृष्णा इस फिल्म का मुख्य किरदार है। उनका डायलाग, आँखों में आग और स्क्रीन पर उपस्थित होना सचमुच अद्भुत है। एक्शन सीन में उनकी धाक बेमिसाल लगती है।
अन्य कलाकार भी अच्छे प्रदर्शन में पीछे नहीं हैं। विलेन का किरदार मजबूत है, जो कहानी में टकराव को रोचक बनाता है। सहायक कलाकार अपनी भूमिका में ठीक-ठाक हैं, लेकिन फिल्म की पूरी जिम्मेदारी बालकृष्णा के कंधों पर ही है।
निर्देशन और तकनीकी पक्ष
फिल्म के निर्देशन दमदार है। निर्देशक ने पहले भाग की सफलता को ध्यान में रखते हुए फिल्म का दायरा को और भी वबढाया है। एक्शन सीन बड़े और खतरनाक है , स्लो मोशन एंट्रेंस और बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के अनुभव को और भी उचाई पर ले जाते हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक (BGM) इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। जैसे ही बालकृष्णा स्क्रीन पर आते हैं, पूरा थिएटर ताली-शोर से गूंज उठता है। सिनेमैटोग्राफी अत्यंत भव्य है, और धार्मिक दृश्यों को भब्य तरीके से दिखाया गया है।
संगीत (Music)
फिल्म के गाने कहानी के अनुसार ठीक हैं, लेकिन असली असर बैकग्राउंड म्यूजिक का है। शिव भक्ति से जुड़े दृश्यों में संगीत ऐसा जादू पैदा करता है कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
Akhanda 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Box Office Collection)
यदि हम बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो ‘अखंडा 2’ के लिए जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है, विशेषकर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में।
अनुमानित कलेक्शन रिपोर्ट:
पहले दिन: ₹35–40 करोड़ (वर्ल्डवाइड अनुमान )
पहला वीकेंड: ₹90–100 करोड़
पहले हफ्ते: ₹140–150 करोड़
कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन : ₹250–300 करोड़
इस फिल्म को सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में जबरजस्त रिस्पोंस मिला है। बालकृष्णा के फैन्स ने कई जगहों पर शो को उत्सव की तरह मनाया।
पॉजिटिव पॉइंट्स
बालकृष्णा की दमदार प्रदर्शन
शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक और जबेजस्त सीन
भक्ति और शक्ति का अद्भुत संगम
मास आडियंस के लिए पैसा वसूल
नेगेटिव पॉइंट्स
कहानी में नयापन कम है।
कुछ दृश्य जरूरत से ज्यादा खींचे गए हैं।
जो लोग फैंस नहीं हैं, उनके लिए फिल्म का अनुभव थोड़ा भारी हो सकता है।
निष्कर्ष
अखंडा 2 एकदम मास और फैन- बेस्ड फिल्म है। यदि आप बालकृष्णा के फैन हैं, धार्मिक एक्शन ड्रामा का आनंद लेते हैं, और थिएटर में सीटी और ताली बजाने का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए बिलकुल सही है |

